Loading...
Loading...
Current Update
पांच लाख करोड़ रुपये कि बुक
अंतरराष्ट्रीय
/
कारोबार समाचार/
दिनांक :
5/17/2012 3:12:00 AM
नाम मार्क जुकरबर्ग
उम्र 27 वर्षीय
मालिक 5000000000000 रुपये यानी पांच लाख करोड़ रुपये का जी हां २७ साल कि उम्र में यह कमाल कर दिखाया
सीइओ फेसबुक मार्क जुकरबर्ग ने महज ८ साल के सफ़र में इतनी बड़ी सफलता
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पांच लाख करोड़ रुपये की कंपनी बनने वाली है. फेसबुक के शेयर शुक्रवार से स्टॉक एक्सचेंज में खरीद-बेचे जा सकेंगे. फेसबुक अपने आईपीओ के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बनने वाली है.
5000000000000 रुपये यानी पांच लाख करोड़ रुपये कि बुक . इतनी कीमत फेसबुक की होगी. न्यूयॉर्क के नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार को फेसबुक की लिस्टिंग होने जा रही है.
यानी कि शुक्रवार से फेसबुक के शेयर खरीदे और बेचे जा सकेंगे. कंपनी की कीमत पांच लाख करोड़ से ज्यादा होने की वजह है कि फेसबुक ने आखिरी मौके पर अपने आईपीओ की कीमत बढ़ा दी यानी शेयरों के दाम बढ़ा दिए.
फेसबुक ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 34-38 डॉलर तक बढ़ा दिया. पहले कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 28-35 डॉलर का प्राइस बैंड निर्धारित किया था.
जानकारों के मुताबिक फेसबुक को लगा कि उसकी लोकप्रिय
कल यानी 18 मई को खुलेगा फेसबुक का आईपीओ.
कितने शेयर बेचे जायेंगे ?
आइपीओ के तहत कंपनी 42.1 करोड़ शेयरों (पहले 33.74 करोड़ शेयर की घोषणा थी) की बिक्री करेगी.
कितनी पूंजी जुटने की है उम्मीद ?
कंपनी इसके जरिये 16 अरब डॉलर की भारी रकम जुटा सकती है. कंपनी ने आइपीओके तहत प्राइस बैंड 34 डॉलर (1836 रुपये) से 48 डॉलर (2592 रुपये) प्रति शेयर तय किया है.
कितने अरब डॉलर की है फेसबुक ?
फेसबुक की बाजार पूंजी94 अरब से लेकर 104 अरब डॉलर तक आंकी गयी है.
इस आइपीओ के बाद जुकरबर्ग के क्या हैं इरादे ?
इस आइपीओ के बाद फेसबुक के 27 वर्षीय सीइओ मार्क जुकरबर्ग 3.02 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं. इसकी कुल कीमत करीब 95.1 करोड़ डॉलर आंकी गयी है.
अमेरिका का सबसे बड़ा निर्गम
फेसबुक फिलहाल दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किग साइट है. 31 मार्च 2012 तक दुनिया भर में 90.1 करोड़ फेसबुक यूजर्स थे.
विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक का चेहरा बदल जायेगा
.... आगे पढ़ें
